तमाम विवादों के बाद निर्देशक ओम राउत के बैनर तले फिल्म आदिपुरूष 16 जून को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फैंस पहले से फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे और फिल्म रिलीज होते ही सिनेमा घरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है।
फिल्म के रिलीज होते ही इसके रिव्यू भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स। प्रभास की एक्टिंग शानदार, अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है, गाने बिग प्लस हैं। इतनी तारीफ के बाद फैंस बस इस फिल्म के VFX को लेकर निराश नजर आए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जो फिल्म देखकर काफी निराश हैं।
फैंस फिल्म में प्रभास की एंट्री पर जमकर झूम रहें हैं, थियेटर्स से बाहर निकलकर जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। लोंगो का कहना है कि आदिपुरूष एक फिल्म नहीं इमोशंस हैं। वहीं फिल्म रिलीज से पहले हनुमान जी की तस्वीर सिनेमाघरों की पहली सीट पर रखी जा रही है मेकर्स ने ये पहले ही डिसाइड कर लिया था।
वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोंगो का कहना है फिल्म आदिपुरूष को आशीर्वाद देने के लिए खुद हनुमान जी के रूप में एक बंदर थिएटर के अंदर आ गया।
वहीं फिल्म को ब्लॉकबस्टर इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि आगे पीछे की कोई फिल्में टक्कर की नहीं हैं तो आदिपुरूष को फायदा मिल सकता है सुपरहिट होने का।

