तेजरन टीवी के मोस्ट रोमाटिंक कपल में से एक हैं बिग-बॉस15 से दोंनो की प्यार की कहानी शुरू हुई और शो से निकलने के बाद तेजा करण का प्यार आए दिन परवान चढ़ रहा है,गहरा होता जा रहा है।
अब एक बार फिर तेजा करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल करण अपनी लेडी लव को सरप्राइज देने उनके सेट पर पहुंचे और जैसे ही इस बात का पता तेजू को लगा दौड़ेते दौड़ते वो करण के पास पहुंची और उन्हें हग कर लिया।
टीवी के ये लव बर्ड्स एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने के लिए, एक-दूसरे को सरप्राइज देने के लिए, हमेशा लव गोल सेट करने का कोई मौका और जगह नहीं छोड़ते हैं। फैंस भी दोनों के प्यार के दीवाने हैं।
टीवी का ये लवी डबी कपल हर जगह साथ स्पॉट होता है और रोमाटिंक पोज देता हुआ एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबा हुआ नजर आता है। तेजरन एक दूसरे के प्यार इतना खो जाते हैं कि उन्हें अंदाजा नहीं लगता कि वो पब्लिक में हैं एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था जब कल्ब में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज डांस करते करते किस कर लेते हैं।

