पहलवानों और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच दंगल अभी भी जारी हैं और दंगल के अखाड़े में पहलवान और कुश्ती संघ के अध्यक्ष फ़िलहाल आर पार के मूड में लग रहे हैं। बता दें कि इस पूरे धरने को करीब 2 महीने होने जा रहे हैं इस दौरान पहलवान अपनी मांग पर लगातार अड़े हुए है। पहलवान ऐसे अड़े हुए है मानो जैसे पहलवानो ने ठान ली है कि बृजभूषण को गिरफ्तार करा कर ही दम लेंगे।
दिल्ली पुलिस ने किया दो FIR दर्ज
दरअसल, हम अगर अब तक की धरने की बात करे तो धरने पर बैठने के पहले दिन से लेकर पहलवानों को घसीटने,हरिद्वार तक मेडल बहाने तक यह पूरा हंगामा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व ने साफ़ साफ़ देखा। अब पहलवानों के लगातार धरने पर बैठने से दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनता रहा। दिल्ली पुलिस ने दबाब बनने के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ आखिरकार FIR रजिस्टर कर ली। बता दें कि बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR रजिस्टर की गयी थी।
हालांकि FIR रजिस्टर करने के बाद भी पहलवान अपनी मांग पर अड़े रहे और यहाँ तक कह दिया की जब तक बृजभूषण गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा,दिल्ली से लेकर हरियाणा तक मानों पहलवान और उनके समर्थन में किसान ने इस दौरान जम कर हल्ला काटा ,जिसके बाद केंद्रीय सरकार को इस पूरे मामले में कूदना पड़ा,अब क्योंकि पहलवानों की बातचीत गृह मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री से हुई जिसमे अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को जल्द ही बृजभूषण के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कराने का आश्वासन दिया।
एक में राहत, दूसरे में आफत
तो वो घड़ी आयी भी। बता दें कि काफी जद्दोजहद करने के बाद,रोना पीटना करने के बाद इंतज़ार की घड़ी आ गयी। अब बात करते हैं बृजभूषण शरण सिंह की जिनके ऊपर दर्ज उत्पीड़न के दो मामले में कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट राहत के साथ साथ आफत का सन्देश भी लेकर आयी हैं,बृजभूषण पर दर्ज 2 अलग अलग मामलो में दिल्ली पुलिस ने बीते दिन रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी हैं,दरअसल पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल कर बृजभूषण को बड़ी राहत दी हैं तो दूसरी और बालिग़ पहलवानों की और से दर्ज कराये गए केस में पुलिस की चार्ज शीट बृजभूषण की मुश्किलें बढ़ाने जा रही हैं।
दरअसल पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी हैं। बता दें कि नाबालिग के उत्पीड़न से जुड़े केस में पुलिस ने क्लोज़र रिपोर्ट फाइल की अब यंहा हमे समझना होगा की पुलिस क्लोज़र रिपोर्ट तब फाइल करती हैं जब कोई ठोस सबूत नहीं मिलता। बता दें कि पुलिस ने साथ ही इसी दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में पॉक्सो एक्ट वाली क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल कर केस को खत्म करने की मांग की। पुलिस का दावा हैं कि कोर्ट में क्लोज़र रिपोर्ट नाबालिग और परिजनों के आधार पर दाखिल की गयी हैं,तो वंही पुलिस की इस रिपोर्ट पर 4 जुलाई को सुनवाई होने जा रही हैं।
MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का पत्र वायरल
तो वंही दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर दर्ज दूसरे केस में ROUSE AVENUE कोर्ट में चार्ज शीट फाइल कर दी हैं। बता दें इस आरोप के चलते पुलिस ने 1000 पन्नो की चार्ज शीट तैयार की थी,तो वंही दूसरी और इस 1000 पन्नों की चार्ज शीट में बृजभूषण पर कई आरोप लगाए गए हैं। धारा 354 यानी गलत इरादे से महिला पर हमला या फिर आपराधिक बल प्रयोग। धारा 354A यानी अश्लील टिप्पणी करना और धारा 354D यानि पीछा करने के अपराध में चार्ज शीट फाइल की गयी। बता दें की चार्ज शीट के साथ ही पुलिस ने डिजिटल एविडेंस के रूप में एक पेन ड्राइव भी कोर्ट में पेश की।
तो वंही इस मामले में ROUSE AVENUE कोर्ट में 22 जून को सुनवाई होने जा रही हैं। बता दें की बृजभूषण के अलावा पुलिस ने विनोद तोमर के खिलाफ भी चार्ज शीट दाखिल की हैं यानी की दूसरे केस में बृजभूषण की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। इस बीच बृजभूषण के समर्थन में भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का एक पत्र वायरल हो रहा हैं। यह पत्र 14 जून को खेल मंत्री को लिखा गया था,पत्र में बृजभूषण पर लगे आरोपों को साजिश बताया गया। वंही बृजभूषण पर कार्यवाही की मांग कर रहे पहलवानों को विरोधियों की टूलकिट करार दिया है। अब भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने राजनीति का पारा मानों चढ़ा दिया हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की इस पूरे वाकये के बाद पहलवानों का क्या रिएक्शन होगा।

