2024 लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नज़दीक आता जा रहा हैं,वैसे वैसे मानो विपक्षियों के तोते उड़े हुए हैं,लोकसभा चुनाव की पिच पर पार्टियां एक दुसरे को पछाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं,चुनावी अखाड़े में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जी तोड़ कोशिश कर जीतने की चाह में मानो एक दुसरे के ही छक्के छुड़ाने में लगी हुई हैं ,आपको बता दें की लोकसभा सभा चुनाव के अखाड़े में फ़िलहाल एक और भाजपा तो दूसरी और विपक्षी दल एक जुट होकर घात लगाने जा रहा हैं, अब क्योंकि सभी विपक्षी आने वाले 23 जून को एकजुट होने जा रहे हैं,दरअसल इस बैठक के निर्माता खुद बिहार के सीएम नितीश कुमार हैं,
लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह कह दिया कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है. आपको बता दें की इस तरह की आशंका जताते हुए नितीश ने अधिकारियों से कहा कि आप लोग काम जल्दी निपटाएं. अब नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी बिहार के सीएम पर हमलावार हो गयी हैं |
क्या विपक्षी दलों को डरा रहे नितीश ?
बता दें की आज यानी 15 जून को बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की नितीश अफवाह उड़ा रहे हैं कि समय से पहले लोकसभा का चुनाव हो जाएगा इतना ही नहीं वो तो अफवाह के मास्टर हैं.
सीएम पर हमलावर निखिल आनंद ने आगे बताया कि दरअसल नीतीश कुमार की आरजेडी से डील हुई है कि नितीश तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे जबकि खुद राष्ट्रीय राजनीति में जाने की तैयारी कर रहे हैं इसीलिए नीतीश कुमार फिलहाल बेचैन हैं अब क्योंकि नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है और इस बैठक से पहले नितीश इस तरह का बयान दे रहे हैं कि समय से पहले लोकसभा चुनाव हो जाएगा. ऐसा कह कर वह क्या विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको विपक्ष अपना नेता चुन ले या यूपीए संयोजक चुन ले?

