बीते करीब 2 महीने से पहलवानों और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच दंगल लगातार जारी था,आपको बता दें की यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन भी जारी था,दरअसल नामी ग्रामी पहलवानों ने बीते महीने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे,हालांकि काफी जद्दो जहद करने के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी,बता दें की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आज यानि 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कराने का आश्वासन दिया था तो दूसरी और आज इन आरोपों पर 15 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपनी 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है |
मजिस्ट्रेट के सामने क्या बोली पहलवान?
दरअसल पाक्सो एक्ट मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही हैं इस दौरान दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो मामले में पटियाला हाऊस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की जिसमे दिल्ली पुलिस ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को बृजभूषण के खिलाफ इस केस में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं जिसके चलते हम इस मामले की जांच बंद कर रहे हैं,
आपको बता दें की दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में नाबालिग के बयान और अब तक की जांच को लेकर अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है बता दें की नाबालिग पहलवान ने बृज भूषण पर लगाए यौन शौषण के आरोप पहले ही वापस ले लिए हैं.नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए अपने पहले बयान में यौन शौषण की बात कही थी. दूसरे बयान में नाबालिग ने यौन शौषण का आरोप वापस लेते हुए कहा है कि “मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ था मैंने बहुत मेहनत की थी. मैं डिप्रेशन में थी इसलिए गुस्से में यौन शौषण का मामला दर्ज करवाया था |

