लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आगामी 19 से 21 अगस्त तक जय भारत महासम्पर्क अभियान चलाएगी।
अजय लल्लू ने कहा कि तीन दिनों तक कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता 30 हजार ग्राम सभाओं में लगातार 75 घण्टे तक प्रवास करेंगे। तीन दिनों तक 90 लाख लोगों से सम्पर्क करेंगे।
उन्होंने कहा कि जय भारत महासम्पर्क अभियान तीन दिन और तीन चरण में चलेगा। पहला चरण मेरा गांव मेरा देश, दूसरा चरण संकल्प का और तीसरा चरण राजीव गांधी के जन्मतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान का होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस को अपने ही तरीके से मनाने की तैयारी की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बार अभियान में हिस्सा लेकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।