आजकल देश में धर्म परिवर्तन को लेकर काफी मामले सामने आ रहें हैं। हिंदु लड़कियों का जबरन मुस्लिम धर्म को अपनाने का दबाव बनाकर उनकी बर्बर तरीके से हत्या कर देना ऐसे मामले अब ज्यादातर रोज देश में सुनने को आ रहें हैं। प्यार में लड़कियां अपनी जान गंवा रहीं हैं।
अब धर्म परिवर्तन को लेकर यूपी के हरदोई से मामला सामने आया है जिसमें हिंदू परिवार को लालच देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने को कहा गया। परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। दरअसल पहले से ही परिवार अपने बेटे की बीमारी को लेकर परेशान चल रहा था और इस बात का फायदा उठाकर बेटे को ठीक करने व पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था।
पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तुरंत इस पर मुकदमा दर्ज किया गया और मामले को लेकर जांच में जुट चुकी है। बता दें ये मामला हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा है।

