आजकल देश में धर्मांतरण का मामला काफी गहराया हुआ है। अभी हाल में मुंबई से शाहनवाज उर्फ बद्दो ने गेमिंप ऐप के जरिए गाजियाबाद में 400 से अधिक बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया इस बात की भनक जैसे ही पुलिस को पता लगी उसने पूरे मामले को लेकर जांच की और उसे मुंबई से गाजियाबाद लाया गया।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया शाहनवाज उर्फ बद्दो के मोबाइल फोन से छह ईमेल आईडी चलाना बताया गया है जिसमें एक ईमेल आईडी पाकिस्तान से मेल आए हुए हैं और साथ ही साथ 30 मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं जो पाकिस्तान से कनेक्टेड है पुलिस ने बद्दो से बरामद मोबाइल फोन और सीपीओ फॉरेंसिक जांच के लिए भेजें हैं।
डीसीपी निपुण अग्रवाल का कहना है पर्याप्त सबूत मिलने पर बद्दो पर NSA की कार्यवाही भी की जाएगी। आपको बता दें कल ही गाजियाबाद पुलिस ने बद्दो को कोर्ट मैं पेश किया था कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

