अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपना रौद्र रूप ले चका है और 15 जून को गुजरात और पाकिस्तान से टकाराएगा लोंगो की सुरक्षा को लेकर पहले से ही गुजरात के 8 जिलों में एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है।
चक्रवाती तूफान 15जून की दोपहर को गुजरात के तट पर टकराएगा 8 जिले कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली और गिर सोमनाथ यहां के लोंगो को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
बिपरजॉय तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रहीं हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया है तूफान अभी गुजरात के जखाऊ पोर्ट से 280 किमी दूर है।
तूफान से निपटने के लिए NDRF की 15 और SDRF की 12 टीमें तैनात कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान रौद्र रूप में है और गुजरात के कच्छ में जखाउ बंदरगाह पर पहुंचेगा। IMD ने बताया है इस तूफान की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा होगी और तट से टकराने के बाद इसकी स्पीड अपने आप ही कम हो जाएगी।
केवल गुजरात में ही नहीं बिपरजॉय तूफान का असर मुंबई के मरीन बीच ड्राइव पर भी दिखने को मिल रहा है। उंची लहरें उठ रहीं हैं, तेज हवाएं चल रहीं हैं, जिसको लेकर वहां भी हाईटाइड जारी है और लोंगो को तट के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।
केवल भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी इस चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने कहा तूफान सिंध के दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है इसलिए लोंगो की सुरक्षा को देखते हुए पहले से ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में सिंध इलाके के सबसे पुराने बंदरगाह केटी बंदार के पास तूफान लैंडफॉल कर सकता है चक्रवातीय तूफान पाकिस्तान के तट की ओर बढ़ रहा है। इस समय तूफान कराची के तट से 380 किमी और थट्टा से 390 किमी की दूरी पर है। पाकिस्तान की एजेंसियों को अलर्ट पर कर दिया गया है।

