देश में मंदिरो और मस्जिदों को लेकर इन दिनों माहौल काफी गरमाया है पहले से ही सत्ता में काबिज भाजपा हॉर्ड हिंदूत्व की राजनीति का कॉर्ड खेल रही है और अब सूबे के सीएम के मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद (Sanjay Kumar Nishad) ने सोमवार को ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद संग्राम छिड़ने के आसार हैं।
सीएम योगी के मंत्री संजय कुमार निषाद का कहना है कि श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज के किले पर बनाई गई मस्जिद अवैध कब्जा है, जिसे अगली नवमी यानी मार्च तक ढहा दिया जाएगा। वनवास के लिए जब भगवान राम निकले थे तो इस स्थान पर उन्होंने विश्राम किया था।
संजय निषाद ने आगे कहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पुरातत्व विभाग से कराए गए उत्खनन में वहां निषादराज का किला पाया गया उन्होंने कहा, “जब इंदिरा गांधी ने खुदाई कराई थी, उस समय वहां मस्जिद नहीं थी। बाद में उस किले पर मस्जिद बना ली गई जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर एक एकड़ में फैला लिया गया। निषादराज तो मुसलमान थे नहीं, तो वहां मस्जिद कैसे बन गई।
बता दें भारत में पहले से ही ज्ञानवापी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है कि उसमें जो पत्थर है वो शिवलिंग है और मुसलमानों का कहना है वो उनकी मस्जिद है और अब ये नया धर्म को लेकर मामला सामने आ गया है।
संजय निषाद ने विवाद की एक नई चिंगारी लगा दी है उन्होनें कहा जब हमारे पुरातत्व विभाग ने कह दिया कि यह निषादराज की संपत्ति है, तो कैसे मुस्लिमों ने यहां मस्जिद बना ली। पुरातत्व के नियम के अनुसार भी यह अवैध है क्योंकि नियम कहता है कि पुरातत्व स्थल के 300 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होगा।” देश में कई जगह इस तरह के निर्माण को लेकर पूछे गया सवाल पर उन्होंने कहा, “यह तो हमारे (हिंदुओं) निकम्मेपन का परिणाम है। जब हम अपना घर नहीं बनाएंगे, तब दूसरे लोग तो घर बनाएंगे ही। जब खेत में बीज नहीं बोएंगे तो घास फूस उगेगा ही।”

