मध्य प्रदेश के जबलपुर में माता-पिता ने अपनी जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान बेटी की इस गलती से माता-पिता को हो उसकी मौत की आशंका हो गई थी परिवार वालों को कैसे पता चला कि उनकी बेटी को जिहादी मार देगा? चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां परिजनों ने अपनी ही बेटी का जीते जी पिंडदान कर दिया आखिर ऐसा क्या हुआ की माता-पिता को अपनी बेटी की मौत की आशंका हो गई और उन्होंने उसका जीते जी पिंडदान कर दिया।
दरअसल ये पूरा मामला लव जिहाद की आशंका से जुड़ा हुआ है बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक से लव मैरिज करने के कारण ही लड़की के घर वालों ने उसका पिंडदान कर दिया। इस अनोखे अंतिम संस्कार के बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए लड़की की माँ ने अपनी बेटी को लव जिहाद का शिकार बताते हुए कहा कि बेटी उनकी लिए मर गई है। बता दे रविवार 11 जून को नर्मदा नदी के तट पर अनामिका का पिंडदान किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के घर वालों ने उसके पिंडदान के साथ-साथ मृत्युभोज का भी आयोजन करवाया आखिर कैसे एक परिवार की बेटी अनामिका से उजमा फातिमा बनी बताया जा रहा है कि अयाज से शादी कर के उजमा फातिमा बनी अनामिका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें समाज में कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं छोड़ा वहीं लड़की के भाई ने भी पिंडदान किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमने सोचा था कि कन्यादान करेंगे लेकिन पिंडदान करना पड़ रहा है।
इसके अलावा लड़की के घर वालों ने पूरी घटना पर ये भी कहा कि ‘जो होता है वो अच्छे के लिए होता है। जिंदा लड़की के अंतिम संस्कार के दौरान दौरान साधु-साध्वियों के बीच में लड़की के माता-पिता ने रोते हुए दुःख को व्यक्त किया।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड में ऊपर ‘ॐ शाँति’ से शुरुआत की गई है। फिर बड़े-बड़े अक्षरों में शोक संदेश लिख कर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को कुपुत्री लिखवाया है। वायरल कार्ड में लड़की के पिता चंद्रिका ने अपनी बेटी की मौत तारीख 2 अप्रैल 2023 लिखवाई है।
इसके अलावा कार्ड में लोगों से पिंडदान में शामिल हो कर लड़की की आत्मा को शाँति मिले इसके लिए प्रार्थना की कामना की गई है। कार्ड के सबसे ऊपर अनामिका उर्फ़ उजमा फातिमा की फोटो भी लगाई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिका के परिजनों ने मीडिया से कहा कि जिस लड़की को किसी पौधे की तरह सींचकर 22 साल तक पाला-पोसा, भगवती की तरह पूजते रहे, उसने बेटी शब्द का ही गला घोंटकर रख दिया। गौरतलब है कि इसी माह जून 2023 में उजमा फातिमा उर्फ़ अनामिका की अयाज से शादी का कार्ड वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्ड के वायरल होने पर लड़की की माँ सामने आई थी और इसे ‘लव जिहाद’ बताते पुलिस से बेटी को वापस दिलाने की माँग की थी हालाँकि मध्य प्रदेश पुलिस ने लड़की के माँ के आरोपों का खंडन करते हुए इसे दोनों परिवारों की आपसी सहमति से बना रिश्ता बतया था।
इन सब के बाद एक सवाल तो उठना बनता ही है आखिर क्यों हमेशा अनामिका ही उजमा फातिमा बनती है। अयाज क्यों नहीं अमित बन सकता आखिर हर बार लड़की को ही क्यों अपना धर्म बदल कर मुस्लिम बनाया जाता है।

