गेमिंग ऐप के जरिए झांसे में लेकर युवाओं का धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज ऊर्फ बद्दो को महाराष्ट्र से अरेस्ट कर लिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया जहां यूपी पुलिस ने कोर्ट में आज ट्रांजिक्ट रिमांड की मांग की और कोर्ट ने उसे मंज़ूरी दे दी हैं। इसका मतलब यह है की शाहनवाज को आज गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
इससे पहले पुलिस आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कलवा के छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल अस्पताल ले गई। बद्दो के झांसे में आकर महाराष्ट्र के मुंब्रा में करीब 400 से अधिक लोग अपना धर्म परिवर्तित कर चुके हैं ऐसा आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस ने बद्दो को रायगढ़ के अलीबाग से अरेस्ट किया है। वह वहां एक लॉज में रह रहा था।
बद्दो की उम्र 23 साल बताई जा रही है। वह लोगों को ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए अपने झांसे में लेता था। बद्दो पर गाजियाबाद के कवि नगर थाने में केस दर्ज हुआ है जब से उस पर धर्मांतरण का आरोप लगा है, वह यूपी से फरार होकर महाराष्ट्र भाग गया था।

