चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत के पश्चिमी तट पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर गुजरात,केरल के तट पर इस चक्रवाती तूफान के चलते तेज हवाएं चल रहीं हैं समुद्र की लहरें उठकर किनारे से टकरा रहीं हैं। पीएम मोदी ने इस तूफान को लेकर 12जून को दोपहर 1बजे बैठक बुलाई है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने लिया रौद्र रूप
रविवार को बिपरजॉय तूफान ने रौद्र रूप ले लिया था और कहा गया था कि 15जून तक ये और तेजी से भारत को तटों पर बढ़ेगा लेकिन इसका असर 15 जून से पहले ही शुरू हो चुका है मुंबई में तेज हवाओं के चलते फ्लाइट के संचालन में बाधा आई है।
चक्रवात के बढ़ते खतरे को देखते हुए 1500 से अधिक लोग शेल्टर की शरण में पहुंच गए हैं। वहीं मछुआरों को 15 जून तक तट पर जाने को लेकर सतर्क कर दिया है। वहीं कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका में सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद कर दिया गया है।

