एक बार फिर टीम इंडिया का WTC (World Test Championship) ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के कंगारूओं ने करारी हार दे डाली। भारत के टॉप खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा भी कमाल नहीं कर पाए वहीं आईपीएल में गुजरात टाइटन्स में सानदार खेलने वाले यंग और जोरदार खिलाड़ी शुभमन गिल से उम्मीद थी कि वो इस Championship अपनी धुंआधार बैटिंग करेंगे लेकिन निराशा ही रही।
बता दें ये सीजन दो साल तक चला इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर रही इसी के चलते दोनों टीमों को आपस में खेलने का मौका मिला। बड़ी मुश्किल से भारत फाइनल में पहुंचा था पिछली बार उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में हार झेलनी पड़ी थी और खिताब जीतने का सपना टूट गया था और एक बार पिर भारत को हार झेलनी पड़ी और हाथ से ट्रॉफी निकल गई।
बता दें साल 2013 में भारतीय टीम ने आखिरी ICC खिताब 2013 में जीता था. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। तब बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 5 रनों से जीत दर्ज कर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। बेशक भारत के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी लेकिन एक फायदा मैच हारने के बाद भी मिला प्राइज मनी के तौर पर भारत को 6.6 करोड़ रुपये की रकम मिली है।
हार के बाद पैसे भारतीयों के हाथ लगे इससे थोड़ी खुशी तो खिलाडियों को मिली लेकिन ट्रॉफी के लिए जज्बा और भी बुलंद हो गया है। हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल खेलने के बाद तुरंत ये मैच हो गया उनकी टीम को तैयारी के लिए 20-25 दिन का समय चाहिए था।
अपने इस बयान के बाद रोहित शर्मा खुद फंस गए हैं डब्ल्यूटीसी फाइनल से 20-25 दिन पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त थे। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मैच से सिर्फ छह-सात दिन पहले लंदन पहुंचे थे। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने आईपीएल छोड़ टेस्ट फाइनल की तैयारी शुरू कर दी थी। इस ICC के World Test Championship के बाद रोहित शर्मा भी काफी निराश हो गए थे लेकिन उन्होंने कहा कि वो और उनकी पूरी टीम अगली Championship के लिए और भी जबरदस्त तरीके से तैयारी करेंगे औक ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।

