मराठी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करनी वाली, टीवी पर स्वरागिनी शो के बाद, खतरों के खिलाड़ी में स्टंट को हिम्मत से करने वाली और इसके बाद बिग-बॉस 15 को अपने नाम करने वाली और अब टीवी की क्वीन और बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवी सीरियल्स की प्रोड्यूसर एकता कपूर को शो नागिन6 में धूम मचा रही तेजस्वी प्रकाश का 30वां जन्मदिन है उन्होनें अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा और उनके पेरेंट्स के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया।
तेजा के बर्थडे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं। तेजरन बिग-बॉस के 15वें सीजन में साथ दिखे थे जहां से उनका प्यार परवान चढ़ा आए दिन दोंनो की साथ में खूबसूरत फोटो, वीडियो वायरल होते रहतें हैं। कपल जहां भी स्पॉट होता है एक दूजा के हाथ में हाथ डाले, और गहरे प्यार में डूबा हुआ नजर आता है।

तेजा के बर्थडे लुक की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने रेड कलर का हॉल्टर-नेक गाउन पहना था जिसके साथ उन्होंने एक स्लीक बन और स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए थे उनके इस लुक के साथ उनके डैवी मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। करण कुंद्रा की बात करें तो इस दौरान वे एक ब्लैक टी-शर्ट के साथ नैवी ब्लू जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए।
वैसे तो करण तेजा को हमेशा स्वीट जेस्चर देते हैं और उनके बर्थडे पर करण ने पहले तो तेजा का हाथ पकड़ा और गाड़ी से उतारा और उसके बाग पैपराजी को पोज दिए इसके बाद करण तेजा के और अपने माता-पिता को रिसीव करने गाड़ी तक पहुंचे उसके बाद तेजस्वी ने करण और अपने पेरेंट्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, इससे ये तो साफ है कि करण तेजस्वी की फैमिली के काफी करीब हैं और ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि करण एक अच्छा दामाद बनने की तैयारी कर रहे हैं।

