सीरियल उड़ारियां से Fatejo यानि प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने फैंस के दिलों पर राज किया है इसके बाद दोंनो को बिग-बॉस के 16वें सीजन में भी साथ देखा और उनकी केमेस्ट्री बहुत पसंद की गई हालांकि कई बार शो के दौरान कुछ प्वाइंट्स को लेकर Priyankit के बीच नोक-झोंक भी हुई लेकिन इसके बावजूद भी दोंनो का एक दूसरे के लिए सपोर्ट और बॉन्ड टूटा नहीं।
Priyankit हमेशा दोस्ती का खास बॉन्ड शेयर करते हैं दोंनो को साथ देखकर फैंस हमेशा उनकी शादी को लेकर चर्चा तक कर चुकें हैं। अब इस सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए अंकित और प्रियंका ने ये बातें कही हैं। अंकित ने कहा है कि क्या हम आपको ऐसे ही अच्छे नहीं लगते साथ में जरूरी थोड़ी है कि खुशी एक रिश्तें में बंध के मिले आप हर वक्त शादी-शादी करते हैं आप लोग
वहीं प्री ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अभी कुछ नहीं पता है इस बारे में हम साथ में दोस्ती का काफी खास बॉन्ड शेयर करते हैं जो कि रिश्तें में बंधने से भी ज्यादा खूबसूरत है।
खैर Priyankit भविष्य में शादी करेंगे या नहीं ये तो समय बताएगा लेकिन फैंस को दोंनो की जोड़ी इतनी पसंद है कि वो चाहतें है कि उनकी शादी हो। वहीं हाल ही में अंकित-प्रियंका को इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में साथ नजर आए। इवेंट में प्रियंका ने ब्लू साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं, वहीं अंकित भी सूट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। इवेंट के दौरान दोनों के कई कैंडिड मोमेंट्स भी देखे गए। प्रियंका-अंकित अपनी साथ में फोटो और वीडियो अक्सर डालते रहते हैं और फैंस भी दिल खुल के प्यार Priyankit पर लुटाते हैं।

