महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है अब धुले शहर से टीपू सुल्तान के स्मारक को तोड़ दिया गया है। धुले शहर में एक चौक पर छोटा सा चबूतरा बनाया गया था, जिसके टीपू सुल्तान का नाम दिया गया। यह चबूतरा स्थानीय विधायक की मदद से बना था। स्थानीय हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति उठाई थी, जिसके बाद इसे तोड़ दिया गया।
बता दें औरंगजेब और टीपू सुल्तान के पोस्टर, व्हाटसएप पर स्टेटस से जमकर महाराष्ट्र में बवाल मचा जिसमें पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले 36 लोंगो को गिरफ्तारी हुई है जो महाराष्ट्र का माहौल खराब करना चाहते थे। 2नाबालिग बताएं गए हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
अब टीपू सुल्तान के चबूतरे पर बुलड़ोजर चल चुका है हालांकि, तनाव से बचने के लिए स्मारक की पहल करने वालों ने आधी रात में ही मूर्ति हटा ली थी।

