बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में अब दो नए मोड़ आ गए हैं दरअसल पहला मोड़ तो ये सामने आया है कि नाबालिग महिला पहलवान ने अपने ऊपर हुए यौन शोषण का बयान वापस ले लिया और अब उसके पिता भी अपनी बेटी पर हुए यौन उत्पीड़न वाले बयान से पीछे हट गए हैं।
नाबालिग के पिता ने बयान वापस के बाद मजिस्ट्रेट के सामने एक नया बयान दर्ज करवाया है जिसमें उन्होंने बृजभूषण पर भेद भाव करने का आरोप लगाया बता दें कि एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग पहलवान के पिता ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमें बृजभूषण सिंह से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं एक लड़की का पिता हूं और इस लड़ाई में नहीं पड़ना चाहता, इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैंने शिकायत वापस नहीं ली है, लेकिन नया बयान दर्ज करवाया है।
आपको बता दें कि नाबालिग लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने गुस्से में कुछ झूठे आरोप लगा दिए थे, जिसके बाद मेरी बेटी को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि एफआईआर में जिन बातों का जिक्र है वह सब सच नहीं थी। उन आरोपों के बाद से परिवार डिप्रेशन में था, मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ बल्कि उसके साथ भेदभाव हुआ है।
वहीं दूसरे मोड़ में 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी जगबीर सिंह ने कहा है कि बृजभूषण महिला पहलवानों के बगल में खड़े थे जिससे महिला पहलवान को काफी असहज लग रहा था और उन्होनें बृजभूषण को पीछे धकेल कर खुद को छुड़ाया था फिर कुछ कहते हुए दूर चली गई।
वहीं 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था दिल्ली पुलिस उसकी जांच के अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है और अगले हफ्ते तक जांच रिपोर्ट कोर्ट में भी पेश कर सकती है। अब इतने मोड़ तो किसी नाटक में नहीं आते जितने पहलवानों और बृजभूषण के बीच आ चुके हैं।
पहलवानों और बृजभूषण की लड़ाई में किसान संघ और खाप पंचायत भी मोर्चा खोले हुए है। खैर अब देकना होगा कि नाबालिग लड़की और उसके पिता का बयान से पलटना और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी जगबीर सिंह के बयान से अब बृजभूषण की कितनी मुसीबतें बढ़ेगी ये तो सब जांच ही बताएंगी।

