Big Boss का ओटीटी सीजन2 जल्द ही ऑनलाइन प्लैटफार्म जियो सिनेमा पर 17जून से दस्तक देने वाला है। आप तो जानते हैं शो का नाम आते ही फैंस काफी क्रेजी हो जाते हैं। कहा जा रहा है सीजन1 ओटीटी के मुकाबले इस बार का बिग-बॉस का ये ओटीटी सीजन2 और भी धमाल मचाने वाला है।
बिग-बॉस का ओटीटी सीजन 2 का एंथम हुआ रिलीज
बिग-बॉस का ओटीटी सीजन2 इस बार सलमान खान होस्ट करने जा रहें हैं। मेकर्स ने इस सीजन के ओटीटी शो का प्रोमो और एंथम जारी कर दिया है। रैपर रफ्तार ने बिग-बॉस के ओटीटी2 का एंथम बनाया है जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एंथम की थीम ‘लगी बची’ है और टैग लाइन “इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी” है। भाईजान और रैपर रफ्तार ने इस थीम पर हुक स्टेप्स भी किए हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहें हैं।
एंथम रिलीज में रैपर रफ्तार और सलमान ने किया जबरदस्त डांस
बॉलीवुड के भाईजान और रैपर की दुनिया के मशहूर रफ्तार ने बिग-बॉस ओटीटी सीजन2 का एंथम रिलीज किया जिसमें दोनों ने जबरदस्त डांस किया कि फैंस का दिव भी झूम उठा और वो शो के जल्दी शुरू होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान ने बताया कि इस बार के इस ओटीटी सीजन में काफी कुछ होगा नया।
सलमान ने इस बार के बिग-बॉस ओटीटी सीजन2 को लेकर कहा कि इस बार काफी कुछ नया होगा ऑडियंस के पास गेम पर अल्टीमेट पावर होगी, लाइव इंटरएक्टिविटी होगी जिसका मतलब है कि दर्शक राशन सहित तमाम कार्यो को कंट्रोल कर सकेंगे। मल्टीकैमरा स्ट्रीमिंग भी पेश की गई है ताकि दर्शक घर के हर कोने में हो रही हर चीज को देख सकें। लाइव चैटिंग सहित कई और चीजें इस सीजन को खास बनाने वाली हैं।
कंटेस्टेंट को लेकर इनके नाम आए थे सामने
अब बात करें कि इस ओटीटी सीजन में कौन कौन कंटेस्टेंट होंगे तो संभावना सेठ, फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, पूजा गोर से लेकर उमर रियाज के नाम सामने आए थे लेकिन ऑफिशयली अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। बाकी इस बार के बिग-बॉस सीजन2 के ओटीटी का प्रोमो और एंथम सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

