सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर2 को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं फिल्म की शूटिंग से फोटो, वीडियो सामने आते ही फैंस काफी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहें हैं लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है दरअसल एक रोमांटिक सीन को गुरूद्वारा में सनी देओल और अमीषा पटेल ने शूट किया तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना की है और एक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई है।
रोमांटिक सीन पर अमीषा और सनी विवाद में
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने धर्म के पवित्र स्थान पर रोमांटिक सीन को लेकर विरोध किया और इसे लेकर कड़ी आपत्ति भी जताते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई है। इस विवाद पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने ट्विट करते हुए माफी मांगी है और कहा कि ये सीन केवल एक पर्सनल फोन पर लिया गया था और ये फिल्म के एक पूरी तरह शूट नहीं किए गया सीन था।
#Gadar2 ki Chandigarah gurudwara sahab mein hui shoot ko lekar kuch galatafahami kuch mitro ke man mein hui ..usko lekar mera spashtikaran prastut hai .. “sab dharm sambhav , sab dharm sadbhav” yahi siksha payi hai maine aur yahi hai hamari gadar2 ki unit ka mantra pic.twitter.com/X13d5gqrmi
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) June 8, 2023
गदर2 के निर्देशक ने वायरल क्लिप को लेकर कही ये बात
निर्देशक अनिल शर्मा ने रोमांटिक क्लिप के विवाद पर अपनी सफाई रखते हुए ट्विट कर लिखा कि मैं खुद बात का ध्यान रखता हूं कि फिल्म के जरिए किसी भी धर्म को ठेस ना पहुंचे ये क्लिप फिल्म के एक पूरी तरह शूट नहीं किए गया सीन था और एक पर्सनल फोन से लिया गया था यदि मेरे कार्यों से अनजाने में कोई ठेस या ठेस पहुंची हो, तो मैं हृदय से क्षमाप्रार्थी हूं। हम अपनी फिल्म सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बनाते हैं, मैं हाथ जोड़कर आपसे बस यहीं कहूंगा कि आगे भी हम धर्म को ठोस ना पहुंचे इस तरह से फिल्म बनाते रहेंगे और ईमानदारी के साथ फिल्म बनाएंगे।

