उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धर्मांतरण के मामले मुम्ब्रा से फरार शहनवाज उर्फ बद्दो की तलाश में गाजियाबाद पुलिस मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है और मुम्ब्रा शहर में शहनवाज की तलाश में छापेमारी की जा रही है मगर अभी तक शहनवाज पुलिस के पकड़ से बाहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद धर्मांतरण केस में गुजरात के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर बताया कि यह धर्मांतरण का बड़ा रैकेट है, जो अलग-अलग राज्यों में फैला है। केवल महाराष्ट्र के मुंब्रा शहर में ही 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है हालांकि इस संबंध में जब हमने गाजियाबाद पुलिस के जांच अधिकारी सहदेव सिंह से जानना चाहा तो उन्होंने कहा इस पर कुछ टिप्पणी नही करूंगा किसी को कहाँ से क्या सूचना मिली है वही बता पाएंगे।
आगे जांच अधिकारी सहदेव सिंह ने बताया अरोपी की तलाश जारी गाजियाबाद पुलिस मुंब्रा शहर में तलाश कर रही है अभी तक किसी की मुंब्रा से गिरफ्तारी नही हुई है इस पूरे प्रकरण में हमारी जांच जारी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है गाजियाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह ने इस पूरे मामले में क्या जानकारी दी है।

