प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है देश हो या विदेश उनकी लोकप्रियता के हर जगह चर्चे हैं लेकिन अगर किसी और नेता के सामने उसके नारों की जगह अन्य किसी और नेता के नारे लगाए जाने लगे तो बुरा लगना लाजमी है अब आप सोच रहें होंगे कि हम ये बातें क्यों कर रहें हैं दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) करने पहुंचे इसके बाद सीएम केजरीवाल संबोधन के लिए मंच पर आए वैसे ही वहां लोंगो ने उनकी जगह पीएम मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
सीएम केजरीवाल के सामने लगे पीएम मोदी के नारे
BJP कार्यकर्ताओं ने GGSIPU के उद्घाटन में मचाया हुड़दंग‼️
— AAP (@AamAadmiParty) June 8, 2023
CM @ArvindKejriwal ने नारे लगाने वालों को दिया शानदार जवाब-
"अगर ऐसे नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो जाती तो 70 साल में हो गई होती" pic.twitter.com/yGyVlxzKhi
सीएम केजरीवाल के सामने जब पीएम मोदी के नारे लगे तो मानो उनका मुंह लटक सा गया और उन्होनें हाथ जोड़कर कहा कि थोड़ा रुक जाओ बाद में नारे लगा लेना। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आप लोग ऐसे डिस्टर्ब करेंगे तो हम बात ही नहीं कर पाएंगे। अगर आइडिया पसंद न आये तो ठीक है नहीं तो हमें पांच मिनट में अपनी बात कंप्लीट कर लेने दीजिए।
सभी दिल्लीवासियों को बधाई। गुरू गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैम्पस की आज से शुरुआत हो गई है। IP यूनिवर्सिटी का द्वारका के बाद ये दूसरा शानदार कैम्पस है। https://t.co/aXQCnYtKBM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 8, 2023
सीएम केजरीवाल ने इसके बाद नारे लगाने वालों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग टिप्पणी कर लीजिएगा बीच में टोकाटाकी करने से मैं बात नहीं कर सकता देश के अंदर जनतंत्र है अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। मैं गाली गलौज नहीं कर रहा हूं जो बोल रहा हूं वो ठीक है। आपको पसंद आए तो ठीक है, नहीं पसंद आये तो कोई बात नहीं। हालांकि, इसके बाद भी लोग शोरशराबा करते रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शोर कुछ शांत हुआ।

