मुख्तार अंसारी के ऊपर तो जैसे जोर के झटकों की गाज एक के बाद एक गिरती जा रही है पहले उसे 32 साल के वाराणसी (Varanasi) की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई और अब उसके सबसे करीबी संजीव जीवा को sc st कोर्ट परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
357 बोर की अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर से जीवा की हत्या की गई बता दें ये 5 से 6 लाख रुपए में ये रिवॉल्वर मिलती है। भारत में ये रिवॉल्वर,कारतूस प्रतिबंधित नहीं है। डेढ़ से दो हज़ार रुपए का इसका एक कारतूस मिलता है। आमतौर पर ये रिवॉल्वर पंजाब में लोग शौक में रखते हैं। कल जीवा हत्याकांड के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट में जाने वाले वकीलों और कर्मचारियों की चेकिंग जारी है। वकीलों और कर्मचारियों का आइकार्ड देखकर ही अन्दर जाने की परमिशन दी जा रही है।

बता दें साल 2010 से ही नैनी जेल में संजीव जीवा एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक की हत्या को लेकर जेल की हवा काट रहा था। कुख्यात बदमाश संजीव जीवा के माफिया अतीक से भी संबंध थे। माफिया अतीक गिरोह को संजीव जीवा असलहों की सप्लाई करता था। अतीक के गुर्गों को विदेशी असलहे संजीव जीवा ही उपलब्ध कराता था, माफिया अतीक के गुर्गे अकबर के साथ नैनी सेंट्रल जेल में बंद था संजीव जीवा।
बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड में इस्तेमाल एके 47 अतीक गिरोह को संजीव जीवा द्वारा ही उपलब्ध कराने की बात भी अब कही जा रही है। साल 2005 में हुए राजू पाल हत्याकांड में इस्तेमाल ए के 47 को संजीव जीवा द्वारा उपलब्ध कराने की चर्चा भी सामने आई थी।लखनऊ जेल में बंद माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर से भी संजीव जीवा के अच्छे संबंध थे।
वहीं कोर्ट रूम में जब संजीव जीवा की हत्या हुई तब एक बच्ची भी उसमें घायल हो गई। बच्ची लक्ष्मी का का एक्स-रे कराया जिसमें बच्ची के सीने में लगी गोली एक्स-रे में दिखाई दे रही है। हॉस्पिटल में बच्ची का लगातार इलाज चल रहा है, बच्ची के साथ साथ उसकी मां नीलम का भी इलाज चल रहा है वो भी फायरिंग के दौरान घायल हो गईँ थी।

संजीव जीवा की हत्याकांड के बाद रात में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया और रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे 4 गोली सीने में लगी, 2 गोली सीने से थोड़ी नीचे लगी हैं। मैग्नम अल्फा रिवाल्वर से गोली मार के संजीव जीवा को मौत के घाट उतारा गया। हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस जौनपुर कनेक्शन तालाश रही है। एसआईटी अपनी जांच करने मौके पर 1.45 पर पहुंची थी। वहीं अब घायलों का इलाज चल रहा है, आरोपी कुछ बोल नहीं रहा केवल आरोपी के अनुसार पता नही उसको क्या हो गया था जिससे उसने गोली मार दी।
ठीक ऐसे ही माफिया अतीक और अशरफ को भी पुलिस के बीच में ही तीन शूटर्स लवलेश, अरूण और सनी ने गोली मार दी थी अब मुख्तार अंसारी की गैंग के करीबी संजीव जीवा को भरी कोर्ट में गोली मार दी गई और इसके बाद से सवाल उठने लगा है कि इतनी सुरक्षा वाली जगह पर भी हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें ऐसा ही मामला दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का भी आया था।

