भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपना टिफिन लेकर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एलपीएस स्कूल पहुंच गए है। दीप प्रज्जलवन के साथ उन्होंने कार्याक्रम की शुरुआत की। यहां वह पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मौजूदा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे है। उनके साथ लंच करेंगे और लोक सभा चुनाव और मिशन-80 पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद है।
महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई। टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले के सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल है। बैठक में 185 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद सभी लोग अपने घरों से लाए टिफिन खोलकर एक साथ भोजन करेंगे।

इस बैठक में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और पुराने कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। इनमें वे भी शामिल होंगे जिनके पास कभी कोई पद भी रहा होगा। ऐसे कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनावो की रणनिती पर चर्चा की जाएगी। उनसे अनुभव लिया जाएगा। साथ ही पश्चिम यूपी में जमीनी हकीकत क्या है इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
बता दे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिफिन बैठक पहले तीन जून को आगरा में होनी थी, लेकिन बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब टिफिन बैठक नोएडा में हो रही है। टिफिन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने घर से टिफिन लाना होगा। बैठक के साथ यहां सभी लोग एक साथ लंच भी करेंगे।

