महाराष्ट्र के अहमदनगर में जुलूस के बीच बवाल मचा गया जब मुगल शासक के औरंगजेब का पोस्टर लहराया गया पुलिस ने इस मामले में चार लोंगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ गया है क्योंकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने पर दो गुटों में हिंसा छिड़ गई है।
औरंगजेब के पोस्टर और व्हाट्सऐप स्टेटस से महाराष्ट्र में मचा बवाल
महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर और व्हाट्सऐप स्टेटस के बाद से हिन्दू संगठन के बीच काफी गुस्सा है और वो सड़को पर उतर आएं हैं और हालत इतने बेकाबू हो गए जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चीजों को कंट्रोल करने में जुट गई है।
इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कानून तोड़ने वालों को सजा मिलेगी। वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इस मामले पर कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई औंरगजेब का पोस्टर लहराता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में, हमारे पूजनीय देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।’’
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों जिलों के लोगों को शांति बनाए रखने की जरुरत है।