बाहुबली फिल्म से लोंगो के दिलों पर राज करने वाले प्रभास अब निर्देशक ओम राउत के बैनर तले फिल्म आदिपुरूष से एक बार फिर धमाल मचाने आ रहें हैं। बाता दें कि फिल्म 16जून को रिलीज होगी। ये फिल्म रामायण पर है पहले टीजर जब लॉन्च हुआ था तब फैंस को कुछ टीजर खासा पसंद नहीं आया था जिसके बाद और मेहनत कर फिल्म के मेकर्स ने दोबारा चेंज किए और अब तिरूपति बालाजी के मंदिर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया और फैंस को इस बार का ट्रेलर काफी पसंद आया और वो फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
प्रभास मेन लीड यानि राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं कृति मां सीता के रूप में और सनी सिंह प्रभास यानि राम के छोटे भाई लक्षमण के रोल में नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे। ओम राउत के बैनर तले ये फिल्म 600 करोड़ के बजट पर बनाई गई है।

अब बात करें ट्रेलर की तो इसमें हाई VFX एनिमेशन का इस्तेमाल किया गया है अब देखना होगा मेकर्स ने जितनी इस फिल्म को लेकर मेहनत की है और फैंस को इसका ट्रेलर पसंद आया है और एक्साइटमेंट इस फिल्म के रिलीज को लेकर बनी हुई है क्या बॉक्स ऑफश पर ये इतना धमाल मचा पाएगी हालांकि फिल्म रामायण पर आधारित है तो इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

