ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल दुर्घटना की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई कर रही है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम इस समय ओडिशा में मौजूद है और मामले की जाँच कर रही है। बता दें कि आज केंद्रीय टीम ने रेल पटरियों और सिग्नल रूम का निरिक्षण किया। इसके साथ ही बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल अधिकारियों से भी दुर्घटना को लेकर पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी आई थी। उनलोगों ने सिग्नल रूम के कर्मचारियों से बात की और सभी उपकरणों के उपयोग एवं उनके काम करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने इस भीषण हादसे की जाँच सीबीआई से कराने की मांग की थी। खुर्दा रोड मंडल के डीआरएम ने आशंका जताया है कि सिग्नल प्रणाली में संभवत: छेड़छाड़’ की गई है। इसलिए अब सीबीआई इस भयानक रेल हादसे की जांच आपराधिक दृष्टिकोण से करेगी। बता दें कि 2 जून को दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई थी। जिसमे कुल 278 लोगों की जान चली गई थी और करीब 1200 लोग घायल हुए थे।
बता देन कि सीबीआई ने एक एफआईआर आईपीसी और रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की है। आईपीसी की धारा 337, 338, 304A, 34 और रेलवे अधिनियम की धारा 153, 154, 175 तहत केस दर्ज किया है।

