गाजियाबाद के एक हनुमान मंदिर में लगा एक बोर्ड इस समय चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस बोर्ड में लिखा है के मंदिर आते वक्त अपने वस्त्रों का ध्यान रखें। बोर्ड में लिखा है कि स्लीव लेस टी शर्ट हाफ पैंट आदि पहन कर आना मना है। इस बोर्ड के पीछे मंदिर के पुजारी एक अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं।
गाजियाबाद के सेक्टर 23 में स्थित हनुमान मंदिर को लेकर लोगों की आस्था बड़ी है। यहां रोजाना काफी भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं लेकिन अब यह बोर्ड सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। मंदिर में आने के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।
इस तरह का बोर्ड किसी मंदिर में देखा नहीं जाता है बोर्ड में लिखा है कौन से कपड़े पहन के मंदिर में नहीं आना है। इस बारे में जब हमने मंदिर के पुजारी से पूछा तो उनका तर्क अजीबोगरीब था। उनके मुताबिक महिलाएं कुछ ऐसे वस्त्र पहन कर आ जाती है जिससे अन्य भक्तों का ध्यान डिस्टर्ब हो जाता है ।
शास्त्री सुरेंद्र तिवारी पुजारी सेक्टर 23 हनुमान मंदिर इस बारे में हमने मंदिर में पूजा करने आई महिलाओं से भी पूछा उन्होंने भी ड्रेस कोड को सही माना। अब देखना होगा कि धर्म और आस्था से जुड़े इस मामले का पालन होता है या फिर लोग इस बात पर सवाल उठाते हैं कि आखिर कोई कैसे उनका ड्रेस कोड तय कर सकता है।

