शुक्रवार की शाम 2जून को ओडिशा के बालासोर बाहनगा स्टेशन पर दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया था जिसमें सैकड़ो लोंगो की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए कि रेलवे के ट्रैक की इंटरलॉकिंग में बदलाव होने की वजह से ये हादसा हुआ? अब इस मामले पर तेजी से नए नए खुलासे सामने आ रहें हैं।
ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे में जांच के बाद ये सामने आया है कि ट्रैक की इंटरलॉकिंग सिस्टम में जानबूझ कर छेड़छाड़ की गई थी। इसी वजह से रेलवे ने दुर्घटना की जांच सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। इस खुलासे के बाद रेलवे अधिकारियों पर सवाल उठ रहें हैं कि ये केवल एक भयावह हादसा था या सोची समझी साजिश रची गई है।
वहीं रेलवे अधिकारियों ने इन तमाम उठ रहे सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी जांच तेजी से हो रही है। सीबीआई भी इस भीषण हादसे को लेकर जांच कर रहा है कि इंटरलॉकिंग सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप के पीछे मकसद का पता लगाया जा सके।

