कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और तबसे ये जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस केस में दिल्ली पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है, सोमवार की रात पहले पुलिस बृजभूषण के लखनऊ वाले और गोंडा वाले घर पहुंची।
पहलवानों के केस में दिल्ली पुलिस ने देर से ही सही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। SIT ने जभूषण के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के घर और उनके साथ काम करने वाले लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं हालांकि, इस पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वापस लौट आई है।
अब पुलिस का यूं बृजभूषण के घर पर जाना सूत्रों से ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये गिरफ्तारी के लिए एक्शन लिया जा रहा है।

