दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है पहले से ही वो शराब घोटाले मामले को लेकर जेल में थे और उनहोंने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन सिसोदिया का HC ने करारा झटका देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
दरअसल मनीष सिसोदिया की पत्नी बीमार चल रहीं हैं इसलिए उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका डाली थी क्योंकि केवल वहीं एकमात्र हैं अपनी पत्नी की देखभाल करने वाले हैं लेकिन हाई कोर्ट ने उनको तगड़ा झटका दे डाला है। अब सूत्रों के हवाले से ये सवाल खड़े हो रहें हैं कि क्या सिसोदिया हाई कोर्ट को चैलेंज देते हुए अपनी अंतरिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में डालेंगे।
हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया जिस पद पर रह चुके हैं, उससे इस बात की आशंका बनी रहती है कि वह गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। सिसोदिया शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए तिहाड़ जेल से घर पहुंचे थे लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि सूत्रों से पता लगा था कि उनकी पत्नी की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और सिसोदिया अपनी पत्नी का हाल जाने ना ही तिहाड़ जेल लौट गए थे।
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया था कि वह सिसोदिया को उनके आवास पर ले जाएं, जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उन्हें अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति होगी।

