टीवी के लव बर्ड्स तेजरन यानि तेजस्वी और करण आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं अब दोंनो को मौनी रॉय और उनके हबी सूरज नांबियार की रेस्टोरेंट ‘बादमाश’ की लॉन्च पार्टी में स्पॉट किया गया।
टीवी के तेजरन एक साथ जहां भी स्पॉट होते हैं एक दूसरे का हाथ थामे, एक दूसरे के काफी क्लोज और एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। तेजा ने मौनी के रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी में पर्पल कलर का शॉर्ट ड्रेस कैरी किया हुआ था, मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ा और हाई हील्स के साथ लुक को पूरा किया हुआ था। वहीं करण कुंद्रा की बात की जाए तो वो काफी कंफर्टेबल ब्लैक कलर के कैजुअल्स को कैरी किया था।
कपल ने हाथ में हाथ, बांहो में बांहे डाले पैपराजी को जमकर पोज दिए। बिग-बॉस के 15वें सीजन में तेजस्वी और करण मिले और प्यार की कहानी शुरू हुई और शो से बाहर निकलने के बाद तेजरन का प्यार दिन पर दिन गहरा होता चला जा रहा है दोनों एक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाए रहते हैं। कुछ समय पहले दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें तेजरन काफी क्लोज होकर किस करते हुए देखे गए थे।

