ओडिशा में हुए शुक्रवार 2जून को दर्दनाक ट्रेन हादसे में सैंकड़ो लोंगो की मौत 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। लाशें के अंबार में अपने अपनों को खोजते हुए आशा के साथ कि उनके अपने जिंदा और सुरक्षित हों। इस भयानक हादसे के बाद रूला देने वाले, दिल को कचोट जाने वाले कई वीडियो सामने आए जिसे देखकर शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसका दिल ना पसीजा हो।
इस दुर्घटना में केवल और केवल तबाही के मंजर, लोंगो को अपनो का खोने का गम हमेशा उनके दिल में रहेंगे। वहीं इस भीषण भयावह ट्रेन हादसे में एक लव स्टोरी के कुछ पन्ने मिले जिसमें बंगाली भाषा में पंक्तियां लिखीं हुईं थीं और प्यार का इजहार था।
ओडिशा के इस घटना में प्यार के इन पन्नों की कहानी बिखरी हुई मिली इनमें किसी ने मछली, सूर्य और हाथियों के चित्र को बनाते हुए अपने प्यार का इजहार किया था। माना जा रहा है कि किसी यात्री ने अपनी छुट्टियों के दिनों में इसे अपने मोहब्बत के नाम लिखा था। हालांकि अभी इस यात्री से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
प्यार के इन पन्नों में इजहार था कि मैं तुमसे हर वक्त मोहब्बत करना चाहता हूं, तुम मेरे दिल के पास हो। अब ये लव स्टोरी के पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का भाग रही टीम और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कविताओं के इन पन्नों को संभालकर रख लिया गया है। इस हादसे ने कई जिंदगियों को छीन लिया, प्यार के इन पन्नों पर इजहार करने वाला बचा होगा कि नहीं कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि अभी भी इस हादसे में शिकार हुए ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका पता नहीं लग पाया है।

