बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री ने 2जून को हुए ओडिशा के भीषण, दर्दनाक, भयानक हादसे को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे से मेरा मन काफी व्यथित है। हम पहली अर्जी यही लगाते हैं कि जो लोग घायल हैं वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और जिन परिवार ने अपनो को खोया है उन लोंगो को इस दुख की घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे।
ओडिशा हादसे को लेकर बाबा बागेश्वर से सवाल पूछा गया कि क्या उनकी शक्ति इस बड़ी घटना का संकेत दे सकती थी, तो उन्होंने कहा कि लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं। अगर ऐसा कर सकते तो कब के करोड़ो रूपये कमा चुके होते। ये केवल एक अफवाहें हैं हमारा नाम खराब करने की कोशिश है।
इस हादसे के अलावा धीरेंद्र शास्त्री से हाल ही में हुए दिल्ली के साक्षी मर्डर केस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा कि अगर आज हिन्दू राष्ट्र के लिए आवाज नहीं उठाई गई, तो जो हाल साक्षी का हुआ, वह और भी बहन बेटियों का हो सकता है। इसके बाद बाबा बागेश्वर से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में राजनीति में आएंगे तो इस सवाल पर उन्होंनें जवा देते हुए कहा कि करोड़ो का आध्यत्म छोड़कर 10रूपये की राजनीति में वो कभी नहीं आना चाहेंगे।

