ओडिशा में हुए भीषण दर्दनाक हादसे को 36घंटे बीत गए लेकिन खौफनाक हादसे को सोचकर अब भी देश के लोंगो की रूह कांप उठती है। इस भीषण भयानक हादसे के बाद से ही रेल मंत्री घटनास्थल पर शनिवार की शाम से डटे हुए हैं और फिर रविवार की सुबह से वो मौके पर पहुंचे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी घटना में घायल लोंगो का हाल जानने के लिए पहुंचे हुए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पूरे घटना के असल कारणों का पता लग गया है उन्होनें बताया कि ये हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने शनिवार को पूरे घटनास्थल का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए उनके अनुसार सभी काम तेजी से NDRF, SDRF की टीमें लगातार ट्रैक दुरुस्त करने में जुटी हुईं हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए सभी ट्रेन के डिब्बों को हटा दिया गया है और कल रात (3 जून) को एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी, कार्य तेजी से चल रहा है और पूरी कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का भी जवाब देते हुए कहा जिसमें उन्होंने कवच का जिक्र किया था। अश्विनी वैष्णव बोले, ममता जी ने जो कवच को लेकर कहा वो सही नहीं है, हादसे का कवच से किसी प्रकार का कोई संबध नहीं है।

