चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 साल के गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली उत्कर्षा पवार के साथ 3जून शनिवार की शाम शादी कर हमेशा के लिए सात जन्मों के रिश्ते में बंध गए।
सात जन्मों के रिश्ते में बंधे क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़
अक्सर हम देखते हैं कि रिलेशनशिप,डेटिंग के बाद सब पब्लिकली कर देते हैं अपने रिश्ते को लेकिन लंबे समय से गायकवाड़ उत्कर्षा को डेट कर रहे थे और सही मौके पर आते ही उन्होंने शादी कर Forever वाले सात जन्मों का रिश्ता जोड़ लिया है।
उत्कर्षा अक्सर रूतुराज को आईपीएल मैच के दौरान उनको सपोर्ट करने के लिए जाती थीं। आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में भी उत्कर्षा मैच देखने के लिए भी गईं थीं। कहते हैं ना एक पावर कपल वही होता है जो एक दूसरे का हमेशा सपोर्ट करे ठीक ऐसा ही उत्कर्षा ने गायकवाड़ को जमकर उनके खेल के दौरान चियर किया। CSK मैच जीती और उसके बाद खुद गायकवाड़ ने उनके साथ सोशल मीडिया पर ट्रॉफी पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी।
गायकवाड़ और उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से शादी की दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार दिखा रहे हैं। अब तक फोटोज को 8.5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं तमाम लोग कमेंट कर बधाई दे चुके हैं।
रितुराज गायकवाड़ का नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय रिजर्व टीम में थे। लेकिन शादी के लिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। 7 जून से टूर्नामेंट खेला जाना है।

