ओडिशा में हुए 2मई शुक्रवार को दर्दनाक ट्रेन हादसे में 288 लोंगो की मौत और घायलों को रेस्क्यू ऑपरेशन का काम पूरा हो चुका है। अब टूटी हुई पटरियों को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है तब तक के लिए हावड़ा-चेन्नई रूट की 90 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं वहीं 46 का रूट बदला गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार (5 जून) तक ट्रैक दुरुस्त होने की उम्मीद है।
भीषण दर्दनाक हादसे के बाद रेल मंत्री ने पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पूरी रात 7 पोलकेन मशीन, 5 जेसीबी और 2 बड़ी क्रेन से भी मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा है।
दर्दनाक हादसे की जगह का जायजा लेने पीएम मोदी भी पहुंचे थे वहां उन्होनें स्वास्थ्य मंत्री से बात कर घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज का निर्देश दिया। ट्रेन हादसे में जिनकी जान बच गई वो ईश्वर का शुक्रगुजार हैं कि इतने भयानक हादसे से वो मौत को जीतकर सुरक्षित हैं। वहीं रेल हादसे में हुए प्रभावित लोंगो को उनके परिजनों से मिलवाने के लिए चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विस्तृत व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्पेशल ट्रेन भद्रक से आ रही है, स्टेशन पर कई हेल्थ डेस्क स्थापित किए गए हैं।

