हिंद महासागर में चीन के बढ़ते मंसूबों का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है दरअसल भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटों तक हिंद महासागर के ऊपर एक ‘‘रणनीतिक” अभियान पूरा किया और इस दौरान विमानों ने लंबी दूरी वाली लड़ाकू क्षमताओं को प्रदर्शित भी किया आपको बता दें की अभियान की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने यह जानकरी पब्लिक की उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमानों ने पूर्वी सेक्टर में हासीमारा वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी और विभिन्न युद्धाभ्यास तथा कई अभियान पूरे किए और इच्छित परिणाम पाने के उपरान्त अड्डे पर वापस लौट आए।
चीन को मिलेगा तगड़ा झटका
आपको बता दें की भारतीय वायु सेना ने ऐसे वक्त में इस अभियान को अंजाम दिया जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा हैं जिसे भारतीय नौसना का ‘बैकयार्ड’ कहा जाता है आपको बता दें इस अभियान की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि चार राफेल विमानों के इस मिशन ने अपनी अभियानगत क्षमताओं तथा चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में अपनी तैयारियों को प्रदर्शित किया।
भारतीय सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल भारतीय वायु सेना ने इस अभियान के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी,आपको बता दें की वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायु सेना के चार राफेल लंबी दूरी के मिशन पर छह घंटे के लिए आईओआर में गए,इतना ही नहीं विमान अपने ‘वेपन रिलीज प्वाइंट’के रास्ते में भारी बलों की मौजूदगी से निपटते हुए आगे बढ़े हथियार निशाने पर लगा- जैसा भारतीय वायु सेना करती है,हालांकि वायु सेना ने भी अभियान की तारीख के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।


