IPL के 16वें सीजन के फाइनल में चेन्नई के शेरों ने कप पांचवी बार अपने नाम कर के मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। बारिश ने खेल को बिगाड़ा लेकिन खिलाडियों के जज्बे और फैंस के हौसलो से बारिश को भी अपने घुटने टेकने पड़े।
We are not crying, you are 🥹
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2023
The Legend continues to grow 🫡#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/650x9lr2vH
CSK की जीत से फैंस झूम उठे
चेन्नई की जीत से फैंस खिल उठे और उनकी खुशी दोगुनी तब हुई जब उन्हें पता लगा कि मास्टमाइंड और लीजेंड धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे। दरअसल फाइनल से पहले माही के सन्यास की खबरें लगातार सामने आ रहीं थीं लेकिन खुद अब उन्होनें इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

धोनी ने सन्यास को लेकर कहीं ये बातें छे लिया फैंस का दिल
महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में अपने इतने साल बेहतरीन खेल से फैंस के बीच प्यार और उनके दिलों में जगह बनाई है ऐसे में वो अपने फैंस को निराश कैसे करते उन्होनें सन्यास को लेकर कहा कि वैसे तो अब ये सही समय है कि मैं रिटायर ले लूं लेकिन बहुत आसान होता है ये कहना कि मैं अलविदा कह रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है। माही ने कहा अभी शरीर को उनका साथ और देना होगा क्योंकि चेन्नई को जो प्यार फैंस ने दिया है वो एक तोहफा और फैंस के प्यार मेरे लिए किसी भी चीज़ से बहुत ज्यादा अनमोल है।
The interaction you were waiting for 😉
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
MS Dhoni has got everyone delighted with his response 😃 #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/vEX5I88PGK

धोनी के इन शब्दों से ही आज वो अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और किंग धोनी, लीजेंड माही के रूप में जाने जाते हैं। चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। बारिश ने CSK की झोली में जीत को तोहफे की तरह डाल दिया ओवरों में कटौती हुई और 15 ओवर में चेन्नई के सामने 171 रन का लक्ष्य था। ओवर पांच कम हुए थे, लेकिन रन रेट ज्यादा नहीं बढ़ा था। चेन्नई के पास पूरे 10 विकेट थे। ऐसे में कॉन्वे और ऋतुराज ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर चार ओवर के पावरप्ले में 52 रन जोड़ दिए। यहीं से चेन्नई की टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई और 171 रनों का टारगेट पूरा कर जीत हासिल कर ली। रवींद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को पांचवां खिताब जिता दिया।

