देश की राजधानी दिल्ली को जहां दिलवालों की दिल्ली कभी कहा जाता था बीती 29मई को एक बार फिर सनसनीखेज कांड से ये बात साबित हो गई है कि अब दिल्ली एक खौफनाक शहर हो चुका है। पहले श्रद्धा,फिर निक्की इसके बाद 16साल की नाबालिग साक्षी के साथ साहिल ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया 40बार नाबालिग के शरीर पर चाकूओं से वार, इसके बाद भारी पत्थर से उसको कुचलकर मार दिया। दरिंदा वार करता रहा और वहां से गुजर रही पब्लिक गूंगे, बहरे और लंगड़ो की तरह चलती रही और किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की।
इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद साहिल वहां से भाग गया दिल्ली पुलिस ने उसे 29मई को बुलंदशहर से धर दबोचा। अब साहिल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल सामने आई है जिसमें वो बेहिसाब शराब पीते हुए देखा जा सकता है उसको रील बनाने का भी काफी शौक है हुक्का पीते हुए उसने कई रील भी बनाईं हैं। एक वीडियो में साहिल कह रहा है कि’दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आंतक मचाना जरूरी है’। साहिल एक मुसलमान है लेकिन इसके बाद वो कई फोटो ऐसे इंस्टा पर पोस्ट करता था जिसमें वो हिंदूओं का पवित्र कलावा और रूद्राक्ष की माला पहने भी देखा गया।
साक्षी साहिल के आपस में संबंध थे लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच काफी नोकझोंक होने लगी थी उसका कारण था साक्षी के पहले प्यार प्रवीण का वापस आना दरअसल बात ये है कि साक्षी प्रवीण पहले संबंध में थे लेकिन इसके बाद दोंनो में ब्रेकअप हो गया उसके बाद साक्षी को साहिल से लगाव हो गया लेकिन फिर प्रवीण से साक्षी की बात शुरू हुई जिसके बाद साहिल से दूरियां साक्षी ने कर ली जिसके बाद साहिल इतना बिलबिला उठा कि उसने साक्षी को मौत के घाट उतार दिया।
वो कहतें हैं ना कि अपराधी कितना भी भाग ले लेकिन कानून के हाथों से लंबे समय तक नहीं बच सकता साहिल ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया और बुलंदशहर जाकर अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिप गया फोन उसने अपना स्वीच ऑफ करके घर ही छोड़ दिया था लेकिन अपराधी कितना भी शातिरपनती करे लेकिन एक गलती और खेल खत्म ठीक ऐसा ही हुआ साहिल के साथ बुलंदशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां से उसने अपने पिता को कॉल किया और पुलिस ने साहिल के घर वालों के फोन लगातार ट्रेसिंग पर डाले हुए थे जिसकी मदद से साहिल की लोकेशन हाथ लगी और उसे पुलिस की टीम ने धर दबोचा

