उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां सेवराई तहसील क्षेत्र के बसुका गांव में आग की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने की वजह से झोपड़ी में रह रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। लेकिन देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिए और आग की जद में 7 लोगों की 15 रिहायशी झोपड़ियां धूं धूं कर जलने लगी।
लोगों ने सूचना तुरंत इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी। जबतक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुचती तबतक 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ नायब तहसीलदार पहुंचे जहां पर पीड़ितों के जले हुए सामानों को रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
आग की चिंगारी ने मचाई तबाही
दरअसल, ग्रामीणों के मुताबिक खाना बनाते समय आग की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। अभी ग्रमीण कुछ समझ पाते तबतक आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 15 रिहायसी झोपड़ियां को अपने जद में ले लिया और कुछ ही देर में ग्रामीणों के आखों के सामने सबकुछ जलकर राख हो गया । झोपड़ी में रखे खाने पीने की सामग्री के साथ कपड़ा आदि सबकुछ जलकर राख हो गया।
वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं और शासन के गाइडलाइन के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा । फिलहाल अभी आग लगने की घटना में लोगों के हुए नुकसान का लेखपाल के द्वारा आंकलन किया जा रहा है।
नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाने का निर्देश
बता दें कि आग की चपेट में विजय शंकर राम पुत्र लाल बिहारी राम की तीन झोपड़ी में रखें चावल गेहूं चारपाई बिछौना बर्तन व लड़की की शादी के लिए रखे गए 11हजार रुपये नगदी जलकर राख हो गए , वही शिवकुमार पुत्र लाल बिहारी के पांच मड़हे में रखा चावल गेहूं व घर गृहस्ती के समान सहित एक लाख रुपए नगदी जलकर राख हो गया । सूरज राम की तीन झोपड़ी, राधेश्याम की तीन झोपड़ी ,जीउतराम की दो झोपड़ी, संजीव राम की एक झोपड़ी व रजिस्टर राम के एक झोपड़ी में रखें अनाज व घर गृहस्ती के सभी सामान जलकर राख हो गया ।
सूचना के बाद मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार कौशल कुमार चौरसिया ने बताया कि राजस्व कर्मियों को पीड़ितों के हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद शासन द्वारा दी जाने वाली अनुमन्य राशि का मुआवजा दी जाएगी ।

