मेरठ के पूर्व मंत्री सपा विधायक शाहिद मंजूर की 1361(ख) -0.9360 संख्या की 28 बीघा जमीन को मवाना एसडीएम अखिलेश यादव ने कुर्क किया है। 2012 में सपा सरकार में रहे श्रम विभाग कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की 28 बीघा जमीन को मवाना प्रशासन ने कुर्क कर जमीन में खड़ी फसल को नीलाम कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
2012 में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने राज्यपाल का पत्र दिखाकर कराया था बैनामा जिला प्रशासन ने पूर्व मंत्री सपा विधायक से मांगा राज्यपाल का ओरिजिनल पत्र लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं दे पाए राज्यपाल का ओरिजिनल पत्र गोपनीय रूप से प्रशासन का कहना है कि पत्र फर्जी है और प्रशासन पर दबाव बनाकर बैनामा कराया गया था
2012 में मंत्री के रसूखो के आगे राजकीय संपत्ति गंगानगर की 28 बीघा जमीन पर मंत्री के भाई के नाम बैनामा अधिकारी के द्वारा किया गया, जिला प्रशासन की जांच कमेटी ने जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सपा विधायक शाहिद मंजूर की जमीन को कुर्की किया है जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को नीलाम कराने के आदेश दिए हैं।
पूर्व में भी तालाब की जमीन के कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्व मंत्री सपा विधायक शाहिद मंजूर की 2 बीघा खड़ी फसल पर ट्रैक्टर और जेसीबी चला कर नष्ट किया था तालाब की जमीन पर सपा सरकार में मंत्री रहते हुए शाहिद मंजूर ने अपने भाई से कब्जा कराया था।
उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी सरकार बनने के बाद लोगों को न्याय पर भरोसा दोबारा से उठने लगा है गांव राजना के रहने वाले मोहसिन खान नाम के व्यक्ति ने पूर्व मंत्री के खिलाफ खड़े होकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद जिला प्रशासन ने पूर्व मंत्री सपा विधायक सहित जमीन के कागजात मांगे कागजात ना देने पर कमेटी ने जांच रिपोर्ट पेश करने से पहले ही जमीन को कुर्क किया है।

