दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफेंड की चाकू मारकर हत्या कर दिया है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। बात दें कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि नाबालिग लड़की को उसके कथित बॉयफ्रेंड ने इस तरह से मारा है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस हृदयविदारक हत्या की सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे 16 साल की साक्षी को उसका कथित बॉयफ्रेंड साहिल ने बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल आरोपी साहिल का अपनी कथित गर्लफ्रेंड साक्षी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है जिसके बाद साहिल ने साक्षी को गली में रोका और फिर काफी नोकझोंक हो जाती है। जिसके बाद सनकी लड़के ने साक्षी के ऊपर लगातार ताबड़तोड़ चाकुओं से 40 बार वार करके लहूलुहान कर देता है और फिर इतना से भी मन नहीं भरता है तो पास पड़े पत्थर से कुचल देता है।

