देश में इन दिनों चुनावों का बोलाबाला है लेकिन उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सीधा मुकाबला है. इस चुनाव के लिए लखनऊ (Lucknow) में सोमवार को वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद मतों की गिनती की जाएगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव के नतीजे शाम करीब सात बजे तक आने की संभावना है।
यूपी एमएलसी उपचुनाव के लिए बीजेपी के टिकट पर पद्ममसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राजनीतिक के जानकार बीजेपी उम्मीदवारों की जीत तय मान रहे हैं।
वोटिंग से पहले सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM ने कहा, “चौधरी चरण सिंह ने भारत के मूल्यों और आदर्शों के स्थापना के साथ ही अन्नदाता किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनका स्पष्ट रूप स कहना था कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एमएलसी उपचुनाव के लिए वोट डाल दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों लोग 9.30 से 10 बजे के बीच वोट डालने जाएंगे।

