28मई को चेन्नई और गुजरात के फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश ने ऐसा पानी फेरा कि फैंस जो काफी एक्साइटेड थे मैच को लेकर अरमानों पर पानी फिर गया हालांकि मैच को रिजर्व कर दिया गया और 29मई को टीमें टकराएंगी। ‘AccuWeather’ के मुताबिक आज यानी रिजर्व डे पर शाम के वक़्त बारिश के चांस सिर्फ 3 प्रतिशत हैं, जो रविवार के मुकाबले काफी कम हैं। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की 34 प्रतिशत संभावना है। जबकि, 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अब देखना ये होगा कि कहीं 28मई की तरह आज यानि 29मई को बारिश खेल ना खराब कर दे। फैंस के अरमानों पर 28मई को बेशक बारिश ने पानी फेर दिया हो लेकिन आज यानि 29मई को फैंस चाहतें हैं कि फाइनल हो और CSK के हाथों ही आईपीएल के 16वें सीजन की ट्रॉफी हाथ लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम के तो सही रहने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले यानी दिन में बारिश के 40 प्रतिशत चांस हैं, जिससे शाम के खेल में दिक्कत हो सकती है।
अगर आज यानि 29मई को भी बारिश खेल पर पानी फेरती है तो लीग मैचों में प्वाइंटस टेबल में उपर रहने वाली टीम को विजयी घोषित कर दिया जाएगा। इस हिसाब से आज बारिश होने पर गुजरात टाइटंस को फायदा है क्योंकि गुजरात प्वाइंटस टेबल में 1 नंबर पर मौजूद है, ऐसे में बारिश होने पर गुजरात को चैंपियन बना दिया जाएगा। हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि आज एक पूरा मैच देखने को मिले।
वहीं 28मई को मैच पर बारिश ने पानी तो फेरा ही साथ ही चेन्नई टीम को झटका भी लगा अंबाती रायडू ने आईपीएल से इस मुकाबले के बाद अपने संन्यास लेने का एलान कर दिया।

