जहां एक तरफ देश को नए संसद भवन के मिलने से 28मई का दिन गौरवशाली, ऐतिहासिक, अविस्मरणीय रहा है तो वहीं दूसरी ओर जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से देश के पहलवानों का बृजभूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है और 28 मई के दिन पहलवान जंतर मंतर से नए संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच भिंड़त हो गई।
देश के पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई भिंड़त
देश के पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के बृजभूषण के खिलाफ पिछले एक महीने से धरने पर बैठे और आज यानि 28 मई को नए संसद भवन की ओर मार्च पर निकले पहलवानों की भिंड़त दिल्ली पुलिस से हो गई जिसके बाद पुलिस ने भी सख्त एक्शन लेते हुए जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया है।
बैरिकेडिंग तोड़ पहलवानों ने की नए संसद तक जाने की कोशिश हुआ बवाल
पिछले एक महीने से पहलवानों के धरने की आग अब इतनी बढ़ गई है कि आज यानि नए संसद भवन तक जाने के लिए निकले पहलवानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी जब पुलिस ने रोका तो पहलवान इस पर अड़े रहे कि वो शांत तरीके से मार्च निकालेंगे लेकिन दिल्ली पुलिस ने देश के पहलवानों पर देश विरोध का आरोप लगा दिया और सख्त रवैया अपनाते हुए साक्षी मलिक समेत कुछ पहलवानों को हिरासत में ले लिया।

साक्षी मलिक के हिरासत में लिए जाने के बाद बाकी के पहलवान वहीं धरने पर बैठ गए जिसमें विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट भी शामिल रहीं इसके बाद पुलिस ने दोनों को वहां से उठाने की कोशिश की और फोगाट बहनों ने जब इस बात को नकारा तो पुलिस ने फोगाट सिस्टर्स को घसीटा जिसके बाद विनेश और संगीता दोनों एक दूसरे के ऊपर लिपट गईं।

पहलवानों की लड़ाई की आग दिल्ली से अब कई जगह पहुंच गई है सुबह यूपी के हापुड़ जिले से भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करने वाले थे लेकिन पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी पिलखुआ टोल प्लाजा पर किसानों और पुलिस व प्रशासन के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों में काफी जबरदस्त रोष रहा था लेकिन थोड़ी ही देर बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत अपने साथियों के साथ मुजफ्फरनगर की तरफ से कार से सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे जो दिल्ली जा रहे है उनके काफिले को पुलिस नहीं रोका और उनका काफिला दिल्ली की ओर रवाना हो गया ।
पुलिस ने हापुड़ एसएसवी इंटर कॉलेज व छिजारसी टोल टैक्स आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंताजमत अभी भी किए हुए हैं। अब आप तो जानते हैं कि देश में कोई बवाल हो और उस पर विपक्ष अपनी चुप्पी साध ले ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्विट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ़ लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का उद्घाटन। दूसरी तरफ़ लोकतंत्र का समापन और नई संसद बनी तानाशाह का दरबार।
ये देश के चैम्पियंस हैं आतंकवादी नहीं ! शर्मनाक pic.twitter.com/jZ4L4Skxgz
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 28, 2023
एक तरफ़ लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का उद्घाटन।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 28, 2023
दूसरी तरफ़ लोकतंत्र का समापन।
नई संसद बनी तानाशाह का दरबार। pic.twitter.com/de0U9I9Go0
वहीं दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी ट्विट कर लिखा ये वो पहलवान हैं जिन्होनें विदेश की जमीन पर भारत को गौरवान्वित किया है, मेडल दिलवाया है लेकिन आज इन्हीं देश के पहलवानों के साथ दुर्वव्यवहार किया जा रहा है।

