हाल ही में 6 हफ्ते के लिए जमानत पर सतेंद्र जैन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुलाक़ात की दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में सतेंद्र जैन फ़िलहाल भर्ती हैं,आपको बता दें खराब सेहत के चलते कोर्ट ने उन्हें 6 सप्ताह की बेल दी है साथ ही सत्येंद्र जैन को शीर्ष अदालत से जमानत मानवीयता के आधार पर मिली है हालांकि ईडी के वकील ने सतेंद्र की जमानत का विरोध भी किया था, लेकिन पूर्व मंत्री के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से गुजारिश कर कहा था कि उनकी हालत को देखते हुए कम से कम मानवीयता के आधार पर जमानत दे दीजिए|
क्या कहा अरविन्द केजरीवाल ने
तो वंही पूरे एक साल बाद दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की मुलाक़ात सतेंद्र जैन से हुई सीएम अरविंद केजरीवाल लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्तपताल पहुंचते ही सत्येंद्र जैन से जाते ही लिटप गए तो इस दौरान सीएम के चेहरे से साफ झलक रहा था कि वो सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने से काफी खुश है इसी के साथ सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैने से बातचीत भी की और दोनों की मुलाकात अकेले में हुई लेकिन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है तो वंही मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया और उसमे अपने पूर्व मंत्री के बारे में लिखा है- ‘आज मैं एक बहादुर शख्स से मिला जो आज के दौर का हीरो है|
किस मामले में हुए थे गिरफ्तार
आपको बता दें पिछले साल मई में, सत्येंद्र जैन को ईडी ने रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था आरोप ये था कि उसने अवैध धन से जमीन खरीदी थी, हालांकि सत्येंद्र जैन ने आरोप स्वीकार नहीं किया था.और जेल जाने के बाद से ही लगातार ही सत्येंद्र जैन बार-बार बीमार होने का दावा कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने जेल अधिकारियों को बताया था कि वह अकेलेपन से परेशान है. डिप्रेशन ने उन्हें घेर लिया है. इसलिए दो साथी चाहिए थे. दिल्ली के पूर्व मंत्री की दलील के जवाब में दो साथियों का इंतजाम किया गया था |

