संसद भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने 101वें ‘मन की बात’ कही। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ये मन की बात एपिसोड सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ है। पिछले महीने हमने इस कार्यक्रम की सेंचुरी पूरी की थी और आप सभी देशवासियों की भागीदारी की वजह से ये मुमकिन हुआ था।
पीएम मोदी ने अस 101वीं मन की बात कार्यक्रम में श्रेष्ठ भारत योजना के तहत युवा संगम कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कुछ प्रतिभागियों से बात की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के छात्र ग्यामर न्योकुम ने पीएम से बात की और संगम कार्यक्रम पर ब्लॉग लिख अपने अनुभव शेयर करने की सलाह दी।
पीएम मोदी ने इसके बाद अपने तीन दिवसीय विदेशी दौरे के भी अनुभव साझा करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं जापान गया तो वहां मेरा सम्मान बेहद ही भावुक क्षण था। अब विदेश के लोंगो का भारत को देखने के नजरिया दल रहा है। आज हमारा देश ताकत, संस्कृति के गौरव शिखर पर पहुंच रहा है। वो पल इतिहास की यादों में हमेशा के लिए कैद हो चुकें हैं, हमारी आने वाली पीढ़ी जब इन इतिहास के पन्नों को खोलेगी तो उन्हें गर्व होगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत देश विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है बीते वर्षों में भी हमने भारत में नए-नए तरह के museum और memorial बनते देखे हैं। स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए museum बनाए जा रहे हैं।
मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में जल के संकट को लेकर भी हम काम कर रहें हैं। देश के 75वें आजादी महोत्सव पर आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। पीएम मोदी ने जल संरक्षण से जुड़े स्टार्टअप्स की भी बात की। जल संरक्षण से जुड़े कई स्टार्टअप का जिक्र किया।

