जहां देश के लिए 28मई का दिन नए संसद भवन के उद्घाटन से ऐतिहासिक पल रहा वहीं 28 मई के दिन क्रिकेट के फैंस के लिए भी दिन काफी खास है हमें बताने की जरूरत है नही कि IPL के 16वें सीजन फाइनल 28 मई की शाम को होने वाला है।
CSK और GT की होगा आमना सामना
28 मई की वीकेंड शाम काफी दिलचस्प और जबरदस्त होने वाली है चेन्नई के शेरों के आगे गुजरात टाइटन्स भिड़ने वाला है। जहां CSK 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है तो फैंस इस बार भी IPL के इस 16वें सीजन की ट्रॉफी चेन्नई के हाथों देखना चाहते हैं क्योंकि धोनी को टीम का मास्टरमाइंड से जाना जाता है तो टीम की जीत फैंस पहले से ही तय कर के बैठे हुए हैं। धोनी के लोग इतने चहीते हैं कि उनके लिए वो मैच देखने जाते हैं।
चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 के खिताबी मुकाबले के ज़रिए अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेंगे। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दिया है। धोनी के फैंस के लिए एक झटके भी खबर काफी चर्चाओं में हैं कि माही का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है और शायद वो अगले आईपीएल में दिखाई ना दें हालांकि टूर्नामेंट के दौरान एक मैच के बाद धोनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं।
Wholesome and full of Feels 🫶
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2023
Not just a Leader – an Emotion 🤗
Everyone is an 𝗠𝗦 𝗗𝗵𝗼𝗻𝗶 fan 😃#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/bUtdnEQX1s
यहां तक की आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के सीईओ कासी विश्वनाथन भी चाहते हैं कि धोनी अगला IPL भी खेले। अगर माही का ये किरी मैच हुआ तो फैंस के लिए ये काफी दुख की बात होगी अब फैसला तो केवल धोनी के हाथों में हैं कि वो आईपीएल में अपना खेल जारी रखेंगे या गुडबॉय कह देंगे। आईपीएल 2023 का फाइनल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रूपये की प्राइज़ मनी दी जाएगी। जबकि, फाइनल हारने वाली यानी रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा नंबर तीन पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ और नंबर चार की लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ की प्राइज़ मनी दी जाएगी।

