नई संसद भवन का उद्घाटन शुरू हो गया है आपको बता दें की प्रधानमंत्री मोदी देवोच्चार के बीच देश की नई संसद का उद्घाटन कर रहे हैं. उनके साथ स्पीकर ओम बिरला भी बैठे हुए नज़र आ रहे हैं |
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया |
पीएम मोदी को सौंपा गया सेंगोल
प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु सेंगोल सौंपा गया है, 18 मठों के मठाधीशों ने उनको आशीर्वाद दिया और उनको राजदंड दिया इस राजदंड का अर्थ है कि आप किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं|

